तेजी की दहलीज पर रियल एस्टेट क्षेत्र, 2050 तक जीडीपी में देगा 15 प्रतिशत योगदान: नारेडको
जमीन जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनियों के शीर्ष निकाय नारेडको (नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी हरि बाबू ने बुधवार को कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र तेजी की दहलीज पर खड़ा है और यह 2050 तक देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 15 प्रतिशत का योगदान देगा। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ रियल एस्टेट डेवलपमेंट (एनआईआरईडी) के तीन दिन (15 मई से 17 मई) के दूसरे प्रबंधन विकास कार्यक्रम में उन्होंने क्षेत्र में बड़ी संख्या में प्रशिक्षित पेशेवरों की जरूरत भी बतायी।