Budget 2024: वित्त मंत्री से नारेडको की मांग, होमलोन के ब्याज पर बढ़े टैक्स छूट की लिमिट, अफोर्डेबल हाउसिंग को मिले बढ़ावा
वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट 23 जुलाई 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी जिलमें अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा. बिल्डरों के संस्था (National Real Estate Development Council) ने बजट को लेकर वित्त मंत्री को रियल एस्टेट से जुड़ी मांगों की फेहरिस्त सौंपी है जिसमें बजट में ऐसे कदम उठाने की मांग की गई है जिससे रियल एस्टेट सेक्टर (Real Estate Sector) के ग्रोथ को बढ़ावा दिया जा सके और सरकार के हाउसिंग फॉर ऑल (Housing For All) के लक्ष्य को हासिल किया जा सके.