Budget 2024: रियल एस्टेट मांगे GST से राहत! जानें इंडस्ट्री को क्या है बजट से उम्मीदें?
केंद्र में नई सरकार का गठन हो गया है और नरेंद्र मोदी 3.0 सरकार में निर्मला सीतारमण को फिर से वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. नई सरकार के साथ ही वित्त मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष के लिए बजट बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए वित्त मंत्रालय के अधिकारी और वित्त मंत्री विभिन्न उद्योग क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से मिल रहे हैं. इसी कड़ी में रियल एस्टेट क्षेत्र भी अपनी मांगों को वित्त मंत्रालय के सामने रख रहा है, जिसमें जीएसटी छूट की प्रमुखता है. रियल एस्टेट जगत का मानना है कि जीएसटी छूट का पूरा लाभ अभी नहीं मिल पा रहा है, जिसे सुधारने की जरूरत है.