India Real Estate Sector: घरों की कीमतों में आएगी और उछाल, नाइट फ्रैंक-नारेडको की रिपोर्ट में खुलासा
रेसिडेंशियल और ऑफिस सेगमेंट में नए लॉन्च, सेल्स और कीमतों में उछाल के चलते देश के रियल मार्केट मार्केट में तेजी जारी रहने की उम्मीद है. नाइट फ्रैंक और नारेडको ने 2024 की पहली तिमाही के लिए रियल एस्टेट सेंटीमेंट इंडेक्स जारी किया है जिसमें देश के रियल एस्टेट सेक्टर के आउटलुक को बेहतरीन करार दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक कीमतों में उछाल के बावजूद घरों की डिमांड में तेजी बनी रहेगी.