रियल एस्टेट सेक्टर ने 10 सालों में खोला 3 करोड़ नौकरियों का पिटारा, साल 2013 में डेटा था इतना
भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर में मिलने वाला कुल रोजगार पिछले कैलेंडर वर्ष में बढ़कर 7.1 करोड़ हो गया, जबकि 2013 में यह डेटा 4 करोड़ था. रियल एस्टेट कंसल्टेंट एनारॉक (Anarock) और इंडस्ट्री बॉडी नारेडको (NAREDCO) ने अपनी संयुक्त रिपोर्ट में कहा कि इस तरह पिछले 10 साल में इंडस्ट्री ने 3 करोड़ से ज्यादा नई नौकरियां दीं.